चौपाल में ग्रामीणों ने रखी तमाम समस्याएं
कन्नौज, मई 8 -- विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खानपुर कसावा और रामपुर हृदय में चौपाल का आयोजन किया गया। यहां मौजूद तमाम ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर अधिकारियों ने शीघ्र समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत खानपुर कसावा में आयोजित हुई चौपाल में खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य और एडीओ आईएसबी अनिल कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक ग्रामीण ने परिवार रजिस्टर नकल न उपलब्ध कराए जाने की समस्या को रखा। इसके साथ ही एक किसान ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाए जाने तथा एक ग्रामीण ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाए जाने को लेकर शिकायतीपत्र सौंपा। उधर, एक ग्रामीण ने पेंशन और आवास दिलाए जाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा। चौपाल के अंत में एक महिला की गोदभराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन कार्यक्रम को भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.