चौपाल में ग्रामीणों ने उठाई सड़क व तटबंध मरम्मत की मांग
बलरामपुर, मई 14 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। पिछड़े ग्राम पंचायतों में संचालित समग्र जन चौपाल अभियान के तहत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत मैटहवा, विकासखंड तुलसीपुर में किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार अग्रहरी एवं विकासखंड अधिकारी सुनील कुमार आर्य ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार अग्रहरी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव-गांव तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, शादी अनुदान, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.