चौपाल में ग्रामीणों को दी तमाम योजनाओं की जानकारी
उरई, अप्रैल 16 -- जालौन। संवाददाता सरकार आपके द्वार अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम ऊद में ग्राम संतृप्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।चौपाल में बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि सरकार आपके द्वार अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में ही योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, मनरेगा, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार आवेदन करें और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं। एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार ने बताया कि गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.