सिद्धार्थ, दिसम्बर 27 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रापं कपिया ग्रांट एवं ग्रापं परसिया में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के लिए पंचायत भवन पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए सचिव ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कपिया ग्रांट गांव में चौपाल की अध्यक्षता सचिव राम सिंह व परसिया में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव श्रीवास्तव ने किया। आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ल ने बैंकिंग बीमा सेवा की जानकारी दी। इस दौरान राजेंद्र, पवन कुमार, दिनेश कुमार, शत्रुध्न, रमाकांत, विद्यावती, माया, शिवचन्द, राममिलन, मोती, सुशीला, अमर सहाय उपाध्याय, सरोज, अभय भारती, रानी उपाध्याय, पलटन, श्रवण कुमार, सुरेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.