चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
अंबेडकर नगर, जून 19 -- अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने भीटी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सम्मनपुर छितौनिया में रात्रिकालीन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं कटेहरी विकास खंड के प्रतापपुर चमुर्खा, जलालपुर के ग्राम पंचायत मालीपुर, बसखारी के हंसवर और रामनगर के आरिबपुर सारी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.