चौपाल में किसानों ने गिनाईं समस्याएं
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर पटहटियाकला स्थित नहर विभाग अतिथि भवन पर चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने अपनी समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। चौपाल में नहर विभाग के अधिकारी सहायक अभियंता आकाश सिंह ने कहा कि नहर में अवैध रूप से बंधा लगाने अथवा पाइप डालकर जल प्रवाह बाधित करने वालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की 20 पुलियों तथा 57 कुलाबों की मरम्मत, मिट्टी कार्य एवं सिल्ट सफाई के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। ग्रामीणों ने समय पर नहर में पानी नहीं आने तथा फसल के समय पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध नहीं होने की समस्या उठाई। इस पर अधिकारियों ने बताया कि इस बार कुलाबों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.