गोपालगंज, नवम्बर 17 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नयी कृषि नीति के तहत आत्मा 20 नवंबर से चौपाल लगाकर किसानों को रबी की खेती से संबंधित जानकारी देगा। कृषि अधिकारी पंचायत स्तर पर पहुंचकर किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराएंगे तथा उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। इसके लिए विभाग द्वारा शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। कृषि विभाग ने जिले में रबी फसल की खेती के लिए लक्ष्य तय किया है। लक्ष्य के अनुसार वर्ष 2025-26 में जिले में 1 लाख 23 हजार 35 हेक्टेयर में रबी की विभिन्न फसलों की खेती होगी। हर साल की तरह इस वर्ष भी सर्वाधिक 98,257.337 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती का लक्ष्य रखा गया है। गेहूं के अलावा कृषि विभाग मक्का, मसूर, तीसी, सरसों, चना, मटर आदि की खेती को भी अधिक रकबा में कराने की तैयारी में है। इसके लिए किसानों को अनुदानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.