समस्तीपुर, नवम्बर 28 -- सिंघिया। बिहार सरकार के कृषि रोडमैप के तहत इन दिनों आत्मा की ओर से प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल लगाकर किसानों को रबी की खेती से संबंधित जानकारी दी जा रही है। इस क्रम में शुक्रवार को हरदिया पंचायत में चौपाल आयोजित किया गया। हरदिया पंचायत भवन सभागार में आयोजित चौपाल में कृषि पदाधिकारी व कर्मियों ने किसानों को रबी फसल उत्पादन को लेकर नई तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को उन्नत खेती के तौर तरीके बताए। इसके साथ ही किसानों को मिट्टी जांच, बिहार कृषि एप, रबी फसल का बीज वितरण, यांत्रिकीकरण आदि की जानकारी दी। किसान चौपाल में कृषि पदाधिकारी व कर्मियों ने किसानों से खेती से जुड़ी समस्याएं भी सुनी और उसका समाधान करने का भी प्रयास किया। चौपाल में एटीएम ब्रजेश कुमार व किसान सलाहकार शंकर सिंह ने किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.