बक्सर, जून 11 -- पेज पांच के लिए ---- प्रेरित अरक गांव में गुरूवार को किसान चौपाल का हुआ आयोजन किसानों को आधुनिक तकनीक के खेती की दी गई जानकारी चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अरक गांव स्थित पश्चिम टोला में गुरूवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया : खरीफ कार्यशाला में किसानों को दी उन्नत खेती की सीखकिसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी कृषि विभाग की तरफ से आयोजित चौपाल में पंचायत के अलग-अलग वार्ड से काफी संख्या में किसानों की भीड़ जुटी हुई थी। चौपाल में किसानों को कृषि योजनाएं एवं आधुनिक खेती के तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को किसान निबंधन कराने के लाभ बताने के साथ उन्हें अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित भी किया गया। चौपाल में किसानों को संतुलित मात्रा में खाद के उपयोग की सलाह दी गई...