जौनपुर, अप्रैल 11 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जौनपुर ने संयुक्त रूप से गठित केंद्रीय समन्वय समिति के बैनर तले प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को विकास भवन परिसर में 'क्षेत्रीय कर्मचारी समस्या सुनवाई दिवस' का आयोजन किया जाएगा। पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र में कहा गया है कि जिलाधिकारी और अन्य विभागाध्यक्षों के साथ संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक की जानी है। कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने और उसके समाधान करने के लिए यह चौपाल माह के दूसरे शनिवार को विकास भवन के परिसर में लगया जाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के कर्मचारियों के स्वास्थ्य,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.