गोरखपुर, जून 3 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा विधानसभा व ब्रह्मपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत गोपालपुर में मंगलवार को समाजसेवी एस के शर्मा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों से वार्ता कर उसके निराकरण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने राप्ती नदी के दूषित जल और उससे उठने वाली दुर्गंध एवं पड़ने वाले प्रभाव का ज्वलंत मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि गीडा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों का दूषित पानी और कचरा आमी नदी से होकर राप्ती नदी में मिल रहा है। पानी पीकर जानवर भी बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद शर्मा ने अधिकारियों से वार्ता कर समस्या निस्तारण कराने का भरोसा दिया।उन्होंने यह भी पढ़ें- काशीराम कालोनी आजादनगर में समस्याओं का अंबार कहा कि चौरीचौरा उनकी कर्मस्थली बन गया है। यहां के लोगों की सम...