चौपाल में उठाई गई जलभराव की समस्या, समाधान का आश्वासन
बलरामपुर, मई 17 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड के ग्राम रामपुर बगनहा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने पंचायत भवन जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या उठाते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। चौपाल में एडीओ पंचायत अजय यादव, एडीओ कृषि सुशील कुमार, एडीओ एमआई, काउंसिल इंजीनियर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.