मुरादाबाद, जनवरी 9 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव माधोवाला और मदारपुर में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें दोनों जगह तीन-तीन शिकायत आई। गरीब बेसहारा लोगों को कंबलों का वितरण और अधिक करने की भी मांग की गई तो खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल ने तत्काल कंबलों का वितरण कराया। ब्लॉक क्षेत्र के गांव माधो वाला में खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि यहां कुल तीन शिकायत आई जबकि कंबलों का वितरण और अधिक करने की मांग उठाई गई। उन्होंने तत्काल कंबलों का वितरण कर लोगों को राहत दी। उधर मदारपुर में भी तीन शिकायत आई, सभी 6 शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.