रुद्रपुर, मार्च 12 -- खटीमा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. नवीन भट्ट ने गुरुवार को बिगराबाग में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों को आयुष्मान उत्तराखंड योजना, स्वरोजगार योजनाएं, युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण व सब्सिडी, 'लखपति दीदी' योजना तथा कृषि-बागवानी से जुड़ी सरकारी सहायता की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद रहे। इस दौरान तिजावती देवी, अशोक कुमार, मुन्नी देवी, मार्केश्वरी देवी, रेखा देवी, अनीता देवी, द्रोपती देवी, ...