मेरठ, मई 21 -- पिठलोकर गांव में चौपाल की जमीन पर दबंग लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। गुरुवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर जमीन से कब्जा हटवाने व उस जमीन पर लाइब्रेरी बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि यदि उस भूमि का उपयोग चौपाल के रूप में नहीं किया जा रहा है तो वहां सार्वजनिक लाइब्रेरी स्थापित कराई जाए, ताकि गांव के छात्र-छात्राओं और युवाओं को इसका लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भूमि को कब्जामुक्त नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करेंगे। इकराम, राजा ठाकुर, इस्माइल, राजा ठाकुर, मोहम्मद उमर, महराज, मुस्तफा, शाहरुख आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...