चौपाल की छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, तीन घायल
बुलंदशहर, मई 31 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थवाड़ा बड़ी होली स्थित चौपाल की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में नीचे बैठे तीन वृद्ध घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी हुकुम सिंह ने बताया कि चौपाल पर सुबह से शाम तक लोग बैठे रहते है । रविवार को मोहल्ला निवासी पीतम ,राकेश और हरिकिशन चौपाल में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान चौपाल की छत के लिंटर का प्लास्टर अचानक टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।मोहल्ले निवासी लोगों का कहना है कि चौपाल की इमारत काफी पुरानी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.