चौपाल आयोजित करके किसानों की समस्याएं सुनी
बिजनौर, जून 24 -- निरीक्षण भवन परिसर में आयोजित चौपाल में विभागीय अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनी तथा समाधान कराने का आश्वासन दिया।कादराबाद स्थित निरीक्षण भवन परिसर में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा किसान चौपाल आयोजित की गई। चौपाल के दौरान आसपास करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसान मौजूद रहे। किसानों ने नहरों की सफाई तथा पानी की उपलब्धता सहित कुलाबों की समस्याओं के समाधान की मांग की। अफजलगढ़ सिंचाई खंड के एई विक्रांत कुमार ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता किसानों को जरूरी सुविधायें मुहैय्या कराना है। विभागीय स्तर पर सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नहरों को किसानों की जीवन रेखा करार देते हुए उन्होंने कहा कि नहरों का रख-रखाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.