मिर्जापुर, मार्च 14 -- जिगना। क्षेत्र के नरोइयां गांव में पंचायत भवन पर शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल हंगामे की भेंट चढ़ गई। महिलाओं ने एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के केंद्र पर कभी नहीं आने का आरोप लगाया। आरोपों के बौछार के बीच आंगनबाड़ी सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र दूर है। बच्चे केंद्र पर कैसे आएंगे। बचों के साथ भी कुछ हुआ तो किसकी जिम्मेदारी होगी। सीडीपीओ अनुराधा देवी ने कार्यकत्रि को फटकार लगाते घर पर केंद्र खोलकर ड्यूटी नहीं हो सकती। केंद्र खोलने का निर्देश देते हुए कार्यवाई की चेतावनी दी। कार्डधारकों ने नरोइयां बाजार के कोटेदार पर राशन वितरण में मनमाने तरीके से कटौती करने का आरोप लगाय। नोडल अधिकारी उपायुक्त स्वत: रोजगार रमाशंकर सिंह ने कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी को अवगत कराएंगे। आयुष्मान कार्ड की प्रगति फिसड्डी रहने पर सेक्रेटरी श...