हजारीबाग, मार्च 10 -- चौपारण, प्रतिनिधि । चौपारण से चतरा तक जर्जर हो चुकी लगभग 50 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत के लिए सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। बरही विधायक मनोज कुमार यादव के प्रयासों के बाद इस सड़क के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है। विधायक श्री यादव ने बताया कि उन्होंने पिछले विधानसभा सत्र के दौरान सदन में इस सड़क की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। कहा सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास व चतरा विधायक जनार्दन पासवान के साथ मिलकर सरकार को अवगत कराया था कि सड़क आवागमन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन मरम्मत के अभाव में इसकी स्थिति काफी खराब हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.