हजारीबाग, जनवरी 23 -- चौपारण, प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्या की देवी माँ शारदे की पूजा अर्चना श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ की गई। इस दौरान बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माँ सरस्वती की आराधना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और क्लबों द्वारा आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए थे। सुबह से ही पंडालों में पूजा-अर्चना और पुष्पांजलि के लिए विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, रिशु बर्णवाल, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया मंटू सिंह, भाजपा नेता सुनील सिंह, गजाधर प्रसाद, पिंटू सोनी, रामधनी दांगी, कपिल यादव, मनीष सिंह, सुरेश शर्मा, शिक्षक सुधीर कौशल, भोला यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण व श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.