हजारीबाग, फरवरी 9 -- चौपारण, प्रतिनिधि । प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई। इस संदर्भ में मध्य विद्यालय सिंहपुर परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि उनके केंद्र पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। सोमवार की परीक्षा में कुल 370 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र पर 22 वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारी सह बीटीएम बरही राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए परीक्षार्थियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.