हजारीबाग, फरवरी 26 -- चौपारण, प्रतिनिधि। नशा मुक्त अभियान के तहत चौपारण पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। गुरुवार को बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में चौपारण पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने दैहर पंचायत के खेरीगाड़ा जंगल में छापेमारी कर करीब दो एकड़ भूमि पर लहलहा रही अफीम की फसल को नष्ट की गई। पुलिस ने ड्रोन कैमरों की सहायता से अफीम की फसल चिन्हित की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले 4 डिलीवरी पाइप बरामद कर वहीं नष्ट कर दिया गया। फिलहाल अफीम की खेती करने वाले आरोपियों के नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने कहा कि नशीले पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी दोषी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.