हजारीबाग, मार्च 13 -- चौपारण, प्रतिनिधि। चौपारण में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। घटना ग्राम केवलिया, कालाबांध स्थित एक कपड़ा दुकान के बाहर की है, जहाँ खरीदारी करने आई एक महिला की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने उड़ा ली।जानकारी के अनुसार चतरा जिले के मयूरहंड थाना अंतर्गत कदगांवा कला पंचायत निवासी यमुना देवी, पति स्व. इन्द्रदेव राणा दोपहर करीब 12 बजे केवलिया स्थित गुप्ता क्लोथ दुकान पर कपड़ा खरीदने आई थीं। उन्होंने अपनी काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या JH 02 AL 076 को दुकान के बाहर सुरक्षित तरीके से लॉक करके खड़ा किया था। करीब आधे घंटे बाद जब वे खरीदारी कर बाहर निकलीं, तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला, तो पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.