हजारीबाग, जून 30 -- ​चौपारण, प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग और चौपारण पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने भगहर पंचायत के परसातरी और अम्बातरी में छापेमारी कर अवैध शराब की भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक सुमितेश कुमार ने बताया कि तस्करों द्वारा नदी और घने जंगल का लाभ उठाकर अवैध रूप से शराब भट्ठियों का संचालन किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में करीब 8,800 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर विनष्ट कर दिया गया। वही करीब 1,200 लीटर तैयार अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News तीन भट्ठी तोड़ जावा किया नष्ट, तीन लोग धराये इस दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, ड्रम, पाइप और अन्य उपकरण भी बरामद कर जब्त कर लिए ग...