हजारीबाग, अप्रैल 25 -- चौपारण, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के ग्राम अम्बाजीत निवासी गणेश साव (45 वर्ष), पिता- स्वर्गीय बैजू साव की बंगाल में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। गणेश साव पश्चिम बंगाल में सेंट्रल एक्साइज ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में उनकी पत्नी और बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि गणेश साव का असमय निधन क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायल परिजनों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।चौपारण पी1- सेंट्रल एक्साइज ऑफिसर गणेश साव का फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.