हजारीबाग, जून 19 -- चौपारण, प्रतिनिधि।​ भगहर पंचायत के भंडार ग्राम में शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना चौपारण पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। ​मामले की जानकारी देते हुए एसआई दिव्य प्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति के मुंह के बल गिरने के कारण उसके माथे पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बस स्टॉप पर अचेत मिले परसपुर के अधेड़ की मौत हालांकि, मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।​पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से मिले मोबाइल पर आ रहे एक फो...