हजारीबाग, जनवरी 24 -- चौपारण चौपारण प्रखंड के बच्छई पंचायत के डुमरी गांव की बेटी ममता कुमारी का चयन 72वीं महिला नेशनल सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम में हुआ है। वह अब राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर प्रखण्ड व जिले का नाम रोशन करेंगी। साधारण परिवार से तय किया नेशनल तक का सफर ममता एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सतीश साव टेलरिंग का काम करते हैं और माता एक गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद ममता ने अपने खेल के प्रति समर्पण को कम नहीं होने दिया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके गांव डुमरी में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे प्रखण्ड में वासियों में उत्साह का माहौल है। सफलता का श्रेय गुरु और परिवार को अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए ममता कुमारी ने इसका श्रेय अपने कोच संदीप कुमार, अपने माता-पिता और बड़...