हजारीबाग, मार्च 17 -- चौपारण प्रतिनिधि। चौपारण प्रखंड की जर्जर सड़कों और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं का मामला अब झारखंड विधानसभा तक पहुंच गया है। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान इन सड़कों की दयनीय स्थिति पर सरकार से तीखे सवाल पूछे और जनहित में इनके जल्द निर्माण की मांग की। ​विधायक ने दर्जनों ग्रामीण और मुख्य सड़कों की बदहाली का जिक्र किया, जिसमें ​पीडब्ल्यूडी रोड मुनम पब्लिक स्कूल मोड़ से नेवरी करमा होते हुए अमरौल तक, चैथी मोड़ से ग्राम चैथी की अंतिम सीमा तक, जीटी रोड से अम्बाजीत तक, ​जीटी रोड कमलवार से अशोक सिंह के घर होते हुए ग्राम कुतलू की अंतिम सीमा तक, ​झापा मध्य विद्यालय से नीमा होते हुए हथिन्दर तक ​डुमरी मोड़ से बिरेन्द्र रजक घर होते हुए मंगरा डाहर तक सड़क निर्माण आदि की मांग की। मंत्री ने स्वीकार की जर्जर हा...