हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित चौपाटी बाजार में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंच गई। अलग-अलग दुकानों में छापेमारी कर सैंपल लिए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि बढ़ती गर्मी के दौरान खाद्य पदार्थों को लेकर विभाग गंभीर है। डीएम के निर्देश पर शहर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम टीम नैनीताल रोड से लगे चौपाटी बाजार पहुंची। यहां पनीर के दो नमूने, गेहूं का आटा और सोयाबीन रिफाइंड तेल के नमूने संकलित किए गए। सोयाबीन तेल का नमूना भी जांच के लिए संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक आगे भी विभाग की ओर से सैंपलिंग और छापेमारी का कार्य जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...