अमरोहा, मई 18 -- गजरौला। चौपला पुल के नीचे खड़े युवक को तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला मछली मंडी निवासी शाने आलम का मोहल्ला जलाल नगर निवासी अरमान से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 15 मई की शाम शाने आलम चौपला पुल के नीचे खड़ा था। आरोप है कि अरमान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा व शाने आलम को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी लाया गया। सीओ अजंलि कटारिया ने बताया कि मामले में अरमान, मोनिश व फंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- रंजिश में युवक को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...