चौपला क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की मांग
बरेली, जून 7 -- बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली ने चौपला क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण की मांग की है। जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा है कि चौपला पुल की मरम्मत के कारण आवागमन प्रभावित है, वहीं चौपला क्रॉसिंग के स्थायी रूप से बंद होने से बदायूं रोड की ओर से आने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से जनहित को देखते हुए चौपला क्रॉसिंग पर शीघ्र अंडरपास निर्माण की योजना तैयार कर कार्य शुरू कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.