चौपत नदी के कुंड की अनोखी महिमा
लोहरदगा, जून 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड स्थित केरार गांव में चौपत नदी के समीप मौजूद प्राकृतिक कुंड अपनी अद्भुत विशेषताओं और मनमोहक सौंदर्य के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चारों ओर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा यह स्थल प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां का विहंगम दृश्य लोगों का मन मोह लेता है और आने वाले पर्यटकों को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करता है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार चौपत नदी के बीचों-बीच स्थित इस कुंड से लगातार जल का प्रवाह होता रहता है। इस जल की सबसे अनोखी विशेषता यह बताई जाती है कि गर्मी के मौसम में इसका पानी ठंडा तथा ठंड के मौसम में अपेक्षाकृत गर्म महसूस होता है। ग्रामीणों का मानना है कि इस कुंड के जल में औषधीय गुण मौजूद हैं और इसमें स्नान करने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.