बागपत, मई 29 -- जिलेभर में शुक्रवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति दी। किसान मसीहा को याद कर उनकी नीतियों पर चलने का आव्हान किया। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर प्रमुख ने कहा कि चौधरी साहब किसान, गरीब और गांव की आवाज बुलंद करने वाले महान नेता थे। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री रहने के बावजूद उनकी सादगी और ईमानदारी आज भी मिसाल है। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, किसानों को उचित मूल्य दिलाने और गांव आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया। डेयरी, कुटीर उद्य...