संभल, दिसम्बर 13 -- शहर के प्रमुख मार्ग चौधरी सराय चौराहा से चंदौसी चौराहा तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे क्षेत्र में फुटपाथों पर अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। सड़क के दोनों ओर बने फुटपाथों पर जगह-जगह अवैध कब्जा होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर से आंखें मूंदे हुए नजर आ रहे हैं। कहीं फुटपाथ पर वाहनों की मरम्मत की जा रही है तो कहीं इन्हें स्थायी पार्किंग में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा सड़क किनारे कृषि उपकरण और भारी सामान खड़े रहने से यातायात बाधित होता है और हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। पैदल चलने वालों को मजबूरी में सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस क...