काबुल, मार्च 25 -- ईरान युद्ध का आज 26वां दिन है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 15 शर्तों वाला एक शांति प्रस्ताव दिया है। खबरों के मुताबिक, अमेरिका ने एक महीने का सीजफायर का प्रस्ताव रखा है ताकि बातचीत के जरिए स्थायी समाधान निकाला जा सके। हालांकि, ईरान ने फिलहाल इन शर्तों पर कड़ा रुख अपनाया हुआ है। इसी बीच, ईरान और अमेरिका के बीच इस जंग में मध्यस्थ बनने का प्रस्ताव देने वाले पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। दरअसल, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने पाकिस्तान के कराची जा रहे 'सेलेन' (SELEN) नामक एक जहाज को होर्मुज स्ट्रेट पार करने से रोक दिया है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, इस जहाज ने जरूरी अनुमति और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया था। ईरान की शक्तिशाली नौसेना इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.