मेरठ, अप्रैल 12 -- पूर्व संध्या पर बाबा साहेब के विचारों का स्मरण किया मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में प्रखर चौधरी, दक्ष पुरी, यश भारद्वाज, एडवोकेट आदेश प्रधान, अनुज भड़ाना, शशिकांत गौतम व अन्य सभी साथियों द्वारा भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई कर उन्हें ससम्मान पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी साथियों ने पूर्व संध्या पर बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए उनके जीवन, संघर्ष और योगदान पर विस्तार से चर्चा की। अंत में सभी उपस्थित साथियों ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्श और सिद्धांत ही एक सशक्त, समतामूलक और प्रगतिशील भारत की नींव हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.