चौधरी चरण सिंह विवि का फैसला, केवल रेगुलर पाठ्यक्रमों में ही मिल सकेंगे मेडल
मेरठ, मई 24 -- प्राइवेट बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम में अच्छे नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को अब चौधरी चरण सिंह विवि के दीक्षांत समारोह में मेडल नहीं मिलेगा। जुलाई में प्रस्तावित समारोह में विवि ने प्राइवेट और ओडीएल पाठ्यक्रमों को मेडल की श्रेणी से बाहर कर दिया है। विवि के अनुसार प्राइवेट-ओडीएल पाठयक्रमों में कोई पदक नहीं दिया जाएगा। बीते वर्षों तक विवि रेगुलर पाठ्यक्रमों के साथ प्राइवेट स्टूडेंट को मेरिट में आने पर मेडल देना था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। विवि के मुताबिक रेगुलर पाठ्यक्रम एवं विषयों में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को ही दीक्षांत समारोह में पदक मिलेगा। मेडल देने की योग्यता के लिए विवि के नियमों का शनिवार को नोटिफिकेशन हो गया। विवि ने 27 अप्रैल को कार्यपरिषद की बैठक में मेडल के लिए सूची देने पर नियम तय किए जो अब सार्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.