मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- अभनपुर रोड पर 151 फीट ऊंची चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर चौधरी चरण सिंह की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ,राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे और सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल राजनेता नहीं बल्कि भारत के किसान की आवाज व आत्मा थे। उन्होंने हमेशा माना कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश सशक्त नहीं हो सकता, उनकी नीतियां आज भी किसान और ग्रामीण भारत सामाजिक न्याय की दिशा में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसान मजदूर और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध...