मेरठ, जनवरी 26 -- चौधरी चरण सिंह विवि में बीटेक छात्र पर कुछ युवकों ने रविवार सुबह हमला कर दिया और तमंचा तान दिया। पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार रात भी छात्र से मारपीट कर धमकी दी गई। 16 घंटे के अंदर तीन बार छात्र गुटों में टकराव हुआ और घर फूंकने की बात कही। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अवनीश आर्य चौधरी चरण सिंह विवि में बीटेक छात्र है और पंडित दीनदयाल हॉस्टल में रह रहा है। अवनीश का आरोप है रविवार सुबह 10 बजे उसे हॉस्टल के बाहर एपीजे कलाम हॉस्टल और एमपी हॉस्टल के छात्रों अभय पांडेय, अजीत पांडेय, शिवम, रविंद्र मिश्रा, शिखर तिवारी, सरजक मिश्रा, दीपेंद्र यादव ने 10-12 युवकों के साथ मिलकर घेरकर धमकी दी। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे लाइब्रेरी जाने के समय भी हमला किया। अरोपियों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए तमंचा तान दिया। तमंचा दिग्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.