बागपत, अप्रैल 6 -- बागपत। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इससे क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमाया हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि टिप्पणी करने से पहले चौधरी चरण सिंह के बारे में पढ़े और समझें। मेरठ के सकौती में 29 मार्च को महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। इस कार्यक्रम में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के नहीं पहुंचने पर एक युवक ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस बात को लेकर पश्चिम की सियासत गरमा गई। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.