शामली, अप्रैल 6 -- चौधरी चरण सिंह के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जाट समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आर्य जाट महासभा शामली की बैठक में इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। रविवार को शहर के भैंसवाल रोड स्थित जाट भवन में आयोजित महासभा की बैठक अध्यक्ष सुनील निर्वाल की अध्यक्षता में हुई, जबकि संचालन सचिव दिव्य प्रभाकर ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि आरोपी राम अवतार पलसानिया के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को विस्तार देने और वार्षिक अलंकरण समारोह आयोजित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.