हरिद्वार, दिसम्बर 23 -- जाट महासभा पंचपुरी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर भेल सेक्टर-एक स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ कराया। इस यज्ञ के पुरोहित चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन ग्रामीण उत्थान, भूमि सुधार और सादगी को समर्पित किया। चौधरी चरण सिंह साधारण किसान परिवार से थे। उन्होंने कानून की पढ़ाई की और महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। बाद में भूमि सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक कानून बनाए। चौधरी चरण सिंह दो बार यूपी के मुख्यमंत्री बने। जनता पार्टी की सरकार में वे उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी रहे। 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक वे भारत के पांचवें प्रधानमंत्री रहे और ग्रामीण भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.