शामली, दिसम्बर 23 -- आर्य जाट महासभा द्वारा शहर के भैंसवाल रोड स्थित जाट भवन में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर प्रातः यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के जीवन, कार्यों और वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महासभा द्वारा आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष सुनील निर्वाल ने की, जबकि संचालन सचिव दिव्य प्रभाकर एवं मास्टर कंवर पाल सिंह ने किया। मुख्य अतिथि सूर्यवीर सिंह सहित अन्य अतिथियों ने चौधरी चरण सिंह को किसान हितों का सशक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.