आगरा, मई 29 -- भारत रत्न चौ.चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय प्रगतिशील जाट महासभा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन देवरी रोड स्थित किरन वाटिका पर रखा गया। मुख्य अतिथि यादराम सिंह वर्मा ने चौ.चरण सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौ.चरण सिंह जी गरीब किसान के घर पैदा हुए। उनके माता-पिता ने कड़ी मेहनत कर उच्च शिक्षा दिलाई थी। वे देश के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अनेक किताबें लिखीं। इस दौरान प्रताप सिंह चाहर, पुरुषोत्तम फौजदार, संजय खिरवार, नेत्रपाल सिंह चाहर, उदयवीर सिंह, मोहन सिंह सोलंकी, कैप्टन महेश कुमार, सुबेदार मेजर लाखन सिंह चाहर, दलवीर सिंह रावत, सत्यपाल अत्री, गजेंद्र चौधरी, हरिभान गोल्डी, बजरंग ...