रुडकी, दिसम्बर 23 -- रुड़की, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के उपलक्ष्य में जाट समाज के विभिन्न संगठनों एवं अन्य लोगों ने उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमारे प्रेरणास्रोत हैं उनके द्वारा किए कार्यों को एक मिशाल के रूप में देखा जाता है। महाराजा सूरजमल जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष परविंदर प्रधान एवं जाट समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है किसानों के हितों में उनके द्वारा किए कार्यों का लाभ आज भी किसानों को मिल रहा है आज की सरकारों को उनसे प्रेरणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.