चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि पर किया नमन
मुजफ्फर नगर, मई 29 -- जानसठ। रालोद नेताओं और किसानों ने किसान मसीहा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। गांव मनफोड़ा में रालोद के उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री अजीत राठी के आवास पर रालोद नेताओं और किसानों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अजीत राठी ने कहा कि आज भी स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधारा व उनके सिद्धांत हमारे दिलों में हैं। चौधरी साहब ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और देश के प्रधानमंत्री रहते हुए गरीब, किसान, मजदूर प्रत्येक वर्ग के हित के लिए कार्य किए। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया। यह भी पढ़ें- मोरना मे रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान मसीहा की पुण्यतिथि पर नमन किया इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.