चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएगी रालोद
रुद्रपुर, मई 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का कुमाऊं मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को किच्छा रोड स्थित कार्यालय रुद्रपुर में आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि पार्टी उनकी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मेलन में महिलाओं की बड़ी भागीदारी को रालोद के लिए शुभ संकेत बताया। मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों, पिछड़ों और सभी वर्गों के हित में कार्य किया। उन्होंने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सरकार में रहकर हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही रालोद: निरपाल सिंह त्यागी ने सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.