शामली, मई 29 -- शामली। आर्य जाट महासभा शामली के तत्वावधान में भैंसवाल रोड स्थित जाट भवन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह के जीवन एवं उनके कार्यों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान रामपाल सिंह देशवाल रहे, जबकि पुरोहित का दायित्व राजवीर सिंह आर्य ने निभाया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके सिद्धांत और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- चौधरी चरण सिंह के बताए रास्तों को अपने जीवन में ग्रहण करने का संकल्प इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील निर्वाल, बाबूराम पंवार, देवेंद्र प...