बिजनौर, दिसम्बर 24 -- चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। क्षेत्र के ग्राम कुम्हेड़ा में ग्राम देवता पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता चौधरी अवनीश निर्वाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने पूरा जीवन किसान हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने किसानों को कई अधिकार दिलवाए।उन्होंने पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में चौधरी बलराम सिंह, सोनू सैनी, योगेंद्र सिंह, धर्मपाल सैनी, आदेश चौधरी, ब्रह्मपाल सैनी, कामेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.