गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को मेरठ रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष,पूर्व महापौर मौजूद रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान, गांव और गरीब को राजनीति के केंद्र में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन किसान हितों, सामाजिक न्याय और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि चरण सिंह का जीवन संघर्ष, दृढ़ संकल्प और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनका योगदान भारतीय राजनीति के स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुड़ एवं गन्ना वितरित किए। साथ ही कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.